Your current location:Home > 百度翻译 text

撕裂人

समझदार झारखंड ...झारखंड के स्कूलों में घटा ड्राप आउट, प्राथमिक कक्षाओं में बच्चों को स्कूल छोड़ने की दर शून्य_我的网站

男儿本色

A |     राज्य ब्यूरो, रांची । झारखंड के स्कूलों में बच्चों के स्कूल छोड़ने की दर घटी है। दर में यह कमी सभी स्तर पर हुई है। प्राथमिक स्कूलों में तो यह दूर शून्य हो गई है। वहीं, उच्च प्राथमिक स्कूलों में यह दर नौ प्रतिशत से घटकर 1.70 प्रतिशत हो गई है। इसी तरह, माध्यमिक स्कूलों में यह दर 15.16 प्रतिशत से घटकर 3.50 हो गई है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी यूडायस (यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इन्फारमेशन सिस्टम) प्लस-2024-25 की रिपोर्ट में झारखंड के स्कूलों में ड्राप आउट की दर में भारी कमी आने का तथ्य सामने आया है। यह रिपोर्ट सरकारी, सहायता प्राप्त तथा गैर सरकारी स्कूलों यानी तीनों श्रेणी के स्कूलों के संदर्भ में है।यूडायस प्लस-2023-24 की रिपोर्ट की तुलना में 2024-25 में झारखंड के स्कूलों में सकल नामांकन अनुपात (जीईआर) भी बढ़ा है। यह वृद्धि माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में हुई है। वहीं, प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूलों में सकल नामांकन अनुपात में न तो वृद्धि हुई है और न ही उसमें कमी आई है। प्राथमिक में यह अनुपात 93 तथा उच्च प्राथमिक में पूर्व की तरह 83 है। वहीं, माध्यमिक में नामांकन अनुपात 62 से बढ़कर 73 प्रतिशत हो गया है। वहीं, उच्च प्राथमिक में यह अनुपात 41 प्रतिशत से बढ़कर 49 प्रतिशत हो गया है। झारखंड में शून्य नामांकन वाले स्कूलों की संख्या तो घटी है, लेकिन यह समस्या अब भी बनी है। यहां अब भी 107 स्कूल ऐसे हैं जहां शून्य नामांकन है तथा वहां 31 शिक्षक कार्यरत हैं। वहीं, सिंगल टीचर वाले स्कूलों की संख्या थोड़ी बढ़ी है। ऐसे स्कूलों में अब भी 4,36,480 बच्चे पढ़ रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, झारखंड में स्कूलों की संख्या में आंशिक कमी आई है, लेकिन नामांकन बढ़ा है। वहीं, शिक्षकों की संख्या भी बढ़ी है। इससे छात्र शिक्षक अनुपात में भी सुधार हुआ है। हालांकि अभी भी झारखंड में प्रति स्कूल पांच शिक्षक कार्यरत हैं। झारखंड में प्रति स्कूल औसत नामांकन भी बढ़ा है।,

ऐसे हुआ सुधार

  • इंडीकेटर                                            2023-24               2024-25
  • स्कूलों की संख्या                                  44,475                 44,376
  • कुल नामांकन                                      71,43,255            74,36,931
  • कुल शिक्षक                                         2,06,591              2,09,203
  • छात्र शिक्षक अनुपात                              35                         36
  • प्रति विद्यालय औसत नामांकन                  161                       168
  • शून्य नामांकन वाले स्कूल                          199                      107
  • शून्य नामांकन वाले स्कूलों में कार्यरत शिक्षक  398                      31
  • सिंगल टीचर वाले स्कूल       8,353 9,172
  • सिंगल टीचर वाले स्कूलों में नामांकित बच्चे 4,10,199 4,36,480

कितने स्कूलों में उपलब्ध सुविधाएं (2024-25)

  • लाइब्रेरी/बुक बैंक/रीडिंग कार्नर 42,010
  • खेल का मैदान 32,469
  • डिजिटल लाइब्रेरी 917
  • किचन गार्डन 12,283
  • बालिकाओं के लिए शौचालय (क्रियाशील) 42,324
  • बिजली (क्रियाशील) 41,115
  • सोलर पैनल 6,388
  • कंप्यूटर 33,718
  • इंटरनेट 25,715
  • पेयजल (क्रियाशील) 43,857
。       钱江水利:上半年净利润1.08亿元同比增长2.26%     人民财讯8月26日电,钱江水利(600283)8月26日披露半年报,2026年上半年,公司实现营业收入11.15亿元,同比增长5.92%;归属于上市公司股东的净...。

Current article:http://sfbbln.shaihanhuangwoshang.cyou/list_ydxro/d02jgds.html

Published on:08:36:14


 Live broadcast Hall
·一个以上的新年开幕:一个以上的手机6(8GB 128GB)版本2668元6期免息
·全新别克GL8陆上公务舱上市 22.99万 双层声学玻璃/二排贵宾座椅
·股票带帽与摘帽:新规逻辑、真实细节与市场误区
·上港能源、达飞集团、上海电气携手刷新单次生物质甲醇加注量世界纪录
·SC Justice Brett Kavanaugh Flees Through Steakhouse Backdoor to Avoid Protesters
 Press release
·Kimi K3让美国羡慕又不甘:预测投入是中国的8倍,为啥仍是中国公司先做出来?
·‘G7 Is Irrelevant’: 'Global South' Holds West Responsible For Ukraine Crisis, Says Think-Tank Chief
·御港园|童心飞扬,安全护航
·普斯卡“臀”英冠门将开大脚,却直接被对手用屁股挡进球门
·【园所动态】卫生保健护成长,质控督导促提升——-长沙市开福区钱隆世家幼儿园、钱隆幼儿园迎接托幼机构卫生保健质量控制检查
 Collection of municipal and local releases
·Shams:海史密斯一年合同回归太阳 上季打7场
·四川省第十五届运动会“两展一活动”亮相广安
·2025国家补贴持续到什么时候结束?2025国补政策结束时间最新消息
·Alaya F Talks About Getting Diagnosed With SIBO During 75-Hard, Know All About The Disease
·官方:明日之星冠军杯决赛因台风取消,冠军出炉

 

Copyright © 2020-2099 撕裂人 All Rights Reserved 撕裂人 Copyright